फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल, यूएस नगर, देहरादून का जीत से आगाज

Tue, 08 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
sports
विज्ञापन
16वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार से शुरू हो गई। प्रतियोगिता में 11 जिलों के करीब 1100 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुभारंभ राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उद्घाटन मैच में नैनीताल, यूएस नगर और देहरादून ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

उद्घाटन मैच में सीनियर बालक वर्ग में यूएस नगर ने अल्मोड़ा को 10-4 से और एक अन्य मैच में अल्मोड़ा ने यूएस नगर को 10-1 से, पौड़ी ने बागेश्वर को 10-2 से हराया।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग में देहरादून ने हरिद्वार को 4-3, पौड़ी ने यूएस नगर को 6-3, नैनीताल ने हरिद्वार को 2-1, देहरादून ने नैैनीताल को 4-3 से हराया। वही, यूएस नगर और बागेश्वर के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा।

जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने यूएस नगर को 13-1, बागेश्वर ने नैनीताल को 5-4, पौड़ी ने बागेश्वर को 7-3, देहरादून ने यूएस नगर को 13-1 से करारी शिकस्त दी। सब जूनियर बालक वर्ग में नैनीताल ने यूएस नगर को 5-2, देहरादून ने पौड़ी को 7-3 से हराया।

सब जूनियर बालिका वर्ग में देहरादून ने बागेश्वर को 13-1 से हरा करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में निर्णायक व चयनकर्ता की भूमिका रमेश जुयाल, हरीश वर्मा, जितेंद्र ऐरड़ा, दिनेश मनराल, गंभीर बोरा, नवीन जोशी, मनमोहन बसेड़ा, दान सिंह, हरगोविंद पाठक, रमेश पांडे, लक्ष्मी काला, केके गंगवार ने निभाई।

उद्घोषक हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे रहे। इस दौरान चंचल सिंह बसेड़ा, बीईओ हरेंद्र मिश्रा, राहुल पंवार, सोहन सिंह, पूरन सिंह नयाल, विजय पांडे, भागीरथी मेहरा, यशोदा पटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें