फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: नैनीताल में हाईअलर्ट, मौलाना नईम से तीन घंटे से पूछताछ जारी; गिरफ्तार युवक का रिश्तेदार है इमाम

Sat, 29 Nov 2025 04:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बनभूलपुरा से पुलिस की ओर से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से तल्लीताल में मस्जिद के इमाम मौलाना मो नईम से तीन घंटों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
नैनीताल में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा से पुलिस की ओर से दो संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नैनीताल में भी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से तल्लीताल में मस्जिद के इमाम मौलाना मो नईम से तीन घंटों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Delhi Blast: रात ढाई बजे दबिश...दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर से जुड़ा कनेक्शन? हल्द्वानी के इमाम से पूछताछ

सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी में दो संदिग्धों को पकड़ने के बाद नैनीताल से भी गिरफ्तार लोगों का संबंध तलाशा जा रहा है। जिसके चलते नैनीताल पुलिस सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक तल्लीताल मस्जिद के इमाम से गुप्त रूप से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक इमाम का रिश्तेदार है। वही, पुलिस, स्वान दल व  एलआईयू की टीमें भी तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में छानबीन कर रही है। क्षेत्र में निरीक्षण व इमाम से पूछताछ से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर और गिरफ्तारी भी की जा सकती है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें