हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे दढ़ियाल टांडा के लोगों की एक कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल के पास पेड़ से टकरा गई। जिस कारण उसमें सवार बुआ व भतीजे की मौत हो गई।
हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे दढ़ियाल टांडा के लोगों की एक कार कालाढूंगी बाजपुर मार्ग में गड़प्पू जंगल के पास पेड़ से टकरा गई। जिस कारण उसमें सवार बुआ व भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक चार वर्षीय मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष भगवान महर कई पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टांडा बादली मोहल्ला मनिहारन जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी फिरासत अली (24), जुबेर हिलाल (35), शाहनाज (35) पत्नी जुल्फिकार, मुसब्बिहा (36) पत्नी हाजी शकीर और एक चार वर्षीय मासूम अपनी कार संख्या यूपी 14 सीएफ 0234 से हल्द्वानी में किसी रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी से बाजपुर मार्ग में गड़प्पु जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को कालाढूंगी अस्पताल से 108 की मदद से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।