फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने की गर्भवती महिला ने दी जान: कमरे में पंखे से लगाई फांसी, जमकर हुआ हंगामा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Thu, 28 Dec 2023 12:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाजपुर में एक गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने घर पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
गर्भवती महिला ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में दोराहा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव हरलालपुर में गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने घर पहुंचकर हंगामा किया। मृतका के तीन बच्चे हैं। ग्रामीण ने घटना की वजह पति-पत्नी के विवाद बताया है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात गांव हरलालपुर निवासी अनोखे लाल की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी कमरे के अंदर पंखे के कुंडे में लटकी मिली। महिला ने रस्सी से फंदा लगाया था। महिला सात माह की गर्भवती बताई गई है। सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवाया दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण की पुष्टि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें