फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encroachment: अस्पताल और स्टेडियम की दीवार पर चला बुल्डोजर; अब व्यापारियों की बारी, 15 जनवरी तक की मोहलत

Wed, 10 Jan 2024 12:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के मंगलपड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। संयुक्त टीम ने ने बेस अस्पताल और स्टेडियम की दीवार पर बुल्डोजर चला दिया। 
विज्ञापन
बुल्डोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलपड़ाव से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य ने तेजी पकड़ ली है। संयुक्त टीम ने ने बेस अस्पताल और स्टेडियम की दीवार पर बुल्डोजर चला दिया। सिंधी चौराहे की पार्किंग की नई बनी दीवार भी ढहा दी। साथ ही चौड़ीकरण की जद में आ रहे 65 व्यापारियों को नगर निगम ने नोटिस भेज दिए हैं। उन्हें 15 जनवरी तक अतिक्रमण तोड़ने को कहा गया है। 

विज्ञापन


मंगलपड़ाव से लेकर रोडवेज स्टेशन तक सड़क काफी संकरी है। इस कारण यहां अक्सर जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए नगर निगम, प्रशासन और लोनिवि सड़क को मध्य भाग से दोनों ओर 12-12 मीटर चौड़ीकरण कर रहा है। सोमवार को होली ग्राउंड की दीवार चार मीटर पीछे की गई। मंगलवार सुबह जिला विकास प्राधिकरण ने सिंधी चौराहे पर बनाई गई नई पार्किंग की दीवार को ढहा दिया। 

रात को संयुक्त टीम फिर सड़क पर उतर आई और बेस चिकित्सालय और सामने स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम की दीवारें ढहानी शुरू कर दीं। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम पारितोष और लोनिवि के ईई अशोक कुमार थे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: सर्दी में ज्यादा शराब का सेवन है खतरनाक, जानिए मेडिसन विभाग ने ऐसा क्यों कहा... सभी हैरान

विज्ञापन

इधर, नगर आयुक्त के हस्ताक्षर से जारी नोटिस व्यापारियों को तामील कराए गए। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे 65 व्यापारियों व सरकारी संस्थानों को नोटिस दिया गया है। 15 जनवरी तक अतिक्रमण खुद हटाने को कहा गया है। उसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें