फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मैदान में कोहरा...तो हिल स्टेशन में खिली चटख धूप, नैनीताल 11 जनवरी को पिछले पांच साल में सबसे गर्म

Fri, 12 Jan 2024 11:05 AM IST
हीरा मेहरा पंकज कुमार, संवाद

सार

नैनीताल और आसपास के हिल स्टेशनों में चटख धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। अगर आप भी गुनगुनी धूप के बीच नौकायन का लुत्फ लेना चाहते हैं तो नैनीताल चले आईए।

विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैदानी इलाके जहां कोहरे की चपेट में हैं वहीं नैनीताल और आसपास के हिल स्टेशनों में चटख धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। अगर आप भी गुनगुनी धूप के बीच नौकायन का लुत्फ लेना चाहते हैं तो चले आईए नैनीताल। नगर में बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान बीते पांच वर्षों में सबसे अधिक रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर के स्नोव्यू, बारापत्थर, टिफिनटॉप, हिमालय दर्शन, केव गार्डन, चाइनापीक, हनुमानगढ़ी के अलावा भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली में चटक धूप खिल रही है। हालांकि सुबह और शाम पाला गिरने से ठंड का प्रकोप बना हुआ है। बृहस्पतिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11 जनवरी का बीते पांच वर्षों का तापमान
वर्ष    अधिकतम    न्यूनतम 
2024    15           08
2023     12          06
2022    08           02
2021    14           06
2020    12           04

धूप सेंकने से इम्यून सिस्टम होता है बेहतर
जिला अस्पताल बीडी पांडे के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल बताते हैं कि धूप सेंकने के कई फायदे हैं। 

डॉ. दुग्ताल के अनुसार सर्दियों में धूप सेंकने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। कहा कि सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में सुबह धूप में बैठने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मधुमेह की समस्या से भी निजात मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें