फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Forest Fire: नैनीताल के जंगलों में लगी आग गांव तक पहुंची, ग्रामीणों में हड़कंप; हरकत में आया वन विभाग

Mon, 29 Apr 2024 03:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के आसपास के जंगल आग की चपेट में है। नैनीताल के समीप देवीधूरा गांव के जंगल क्षेत्र में अराजक तत्वों ने देर रात आग लगा दी। जंगल धधकने के बाद सुबह आग गांव के समीप तक आ पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
नैनीताल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के समीप देवीधूरा गांव के जंगल क्षेत्र में अराजक तत्वों ने देर रात आग लगा दी। जंगल धधकने के बाद सुबह आग गांव के समीप तक आ पहुंची। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


नैनीताल के देवीधूरा क्षेत्र के जंगल में जमीरा गांव की ओर से रविवार देर रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग फैलते हुए चीड़ के जंगल तक पहुंची तो चीड़ के जंगल धधक गए। धुंआ गांव तक पहुंचा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते जंगलों से फैलते हुए आग देवीधूरा गांव के समीप पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन कर्मियों ने आग को आवासीय क्षेत्र से पहले रोक लिया। लेकिन जंगल में अब भी आग लगी हुई है।

ये पढ़ें- Uttarakhand Forest Fire: जंगल की आग से घिरा नैनीताल, सैलानी मायूस...250 से अधिक होटलों की बुकिंग रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि आग लगाने वाले अराजक तत्व की खोजबीन की जा रही है। पता लगने पर कार्रवाई की जाएगी। आग बुझाने का काम जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें