उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और बोट हाउस क्लब के सहयोग से नैनी झील में पांच दिनी पाल नौकायन प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एडीम उदयवीर सिंह राणा ने किया।
जिला साहसिक खेल अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि शिविर में मुक्तेश्वर, भीमताल, आदि कैलास, एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी, डीएसबी परिसर नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक स्मारक स्कूल (निशांत) नैनीताल और रामनगर के कुल 27 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविरार्थियों को नैनीताल याट क्लब के प्रशिक्षक बालम सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह और गोपाल बिष्ट प्रशिक्षण दे रहे हैं।