फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो ना जाएं ये... तारे जमीं पर

विज्ञापन
गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड संस्था में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्?
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) में शुक्रवार को दृष्टिबाधित बच्चों के लिए समारोह आयोजित किया गया। इसमें दृष्टिबाधित छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और जल संरक्षण पर नाट्य मंचन किया। इसका उद्देश्य दृष्टिबाधित छात्रों का मनोबल बढ़ाना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ करते हुए छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। दृष्टिबाधित छात्रों ने कुमाऊंनी गीत ‘थलकी बाजारा’ पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद कुछ छात्रों ने गीत और कविताएं सुनाई। छात्रों के एक समूह ने ‘खो ना जाएं ये... तारे जमीं पर’ गाने पर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। छात्रों ने जल संचय विषय पर नाट्य मंचन करके लोगों को कार धोने समेत कई कार्यों में कम पानी इस्तेमाल करने का संदेश दिया। कुछ छात्रों ने घूमरो-घूमरो और पंजाबी गीत पर भी नृत्य प्रस्तुत किया। नैब के महासचिव श्याम धानक ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की।
समापन पर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि नैब को उत्कृष्ट संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए भविष्य में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुधीर पांडे, राज भट्ट, चंदन बिष्ट, सविता लाहोटी, नैब उपाध्यक्ष कांता विनायक, पीएस पपोला, कोषाध्यक्ष नैब जेसी त्रिपाठी, एडवोकेट जगदीश बेलवाल, डॉ. लता कांडपाल, प्रो. तिवारी, प्रो. आरएल रावत, गोपाल पाल, नेहा पाल, प्रतीक पाल, वीके लाहोटी, रमेश शर्मा, डायरेक्टर सेंट्रल हास्पिटल, रोटेरियन बीके शर्मा, आशीष लाहोटी, बाबा, शिवानी पाल, कुसुम दिगारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें