फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त के छापे में खुली कर्मचारियों की पोल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नगर आयुक्त के छापे में खुली कर्मचारियों की पोल
विज्ञापन

सवा दस बजे नगर निगम में 22 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। नगर निगम में कर्मचारियों के देरी से आने और अनुपस्थित रहने की लगातार मिल रही शिकायतों पर मंगलवार को नगर आयुक्त ने सुबह सवा दस बजे कार्यालय में छापा मारा तो 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया सुबह सवा दस बजे नगर निगम पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों को साथ लेकर कार्यालय का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो इस दौरान 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त मर्तोलिया ने बताया कि 17 फरवरी को किए गए निरीक्षण के दौरान भी 28 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये थे। वेतन काटने के आदेश देने के बाद 12 कर्मचारी अवकाश का प्रार्थनापत्र देकर चले गए। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर कोई कर्मचारी कार्यालय से नदारद, लापरवाही एवं अनुशासनहीनता किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें