फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सत्ता में आते ही सरकार विभागों में रिक्त पदों को भरेगी

विज्ञापन
गंगोलीहाट में संवाद न्यूज एजेंसी की टीम से बात करते कांग्रेस के राज्य सभा सांसद। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति करेगी। हरिद्वार से ऊधम सिंह नगर तक नए उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे। स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे कुटीर उद्योग विकसित करेगी। पलायन को रोकने के लिए गांव में ही लोगों को स्वरोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता टम्टा ने कहा कि भाजपा पांच साल में राज्य को गर्त की ओर ले गई। पूरे देश में उत्तराखंड बेरोजगारी में दूसरे स्थान पर है। भाजपा अपनी उपलब्धियां तो बता नहीं पा रही है और मगर आज भी राम मंदिर की बात कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में टनकपुर से बागेश्वर, ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे हो चुका था। भाजपा के आते ही उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
पूर्व विधायक नारायण के आरोप निराधार
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने पूर्व विधायक नारायण राम आर्य की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचारित कर रही है कि कांग्रेस का उम्मीदवार बाहरी है, जबकि भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार हल्द्वानी में एक ही जगह रहते हैं। मूल रूप से दोनों गंगोलीहाट के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें