फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू के शोर मचाने पर सास की बची जान, भाग खड़ा हुआ बाघ

विज्ञापन
कालाढूंगी में बाघ से हमले में घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज के जंगल में चारा लेने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बहू के शोर मचाने पर सास की जान बच पाई। ग्रामीणों ने महिला को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हल्द्वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को नगर पंचायत के वार्ड नंबर निवासी पार्वती देवी (45) अपनी बहु हेमा पांडे के साथ कानियाबेल के जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने गई थीं। तब ही झाड़ियों में बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बहू के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर चला गया। हमले में पार्वती के सिर में गंभीर चोट आई। रेंजर अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि विभाग के नियम के अनुसार जंगल में किसी भी इंसान को जंगली जानवर जब गंभीर रूप से घायल कर देता है तो उसे 50 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें