किच्छा। श्री कृष्ण बल्देव मंदिर में आयोजित धर्म सम्मेलन में पहुंचे स्वामी चैतन्यपुरी जी महाराज ने मंगलवार को अपने प्रवचनों में संगत को सत्य के रास्ते पर चलने को कहा। इस मौके पर सुबह मंदिर में रखे गए श्री रामायण पाठ का भोग डाला गया। दिन भर चले भजन कीर्तन हुए और भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। दिन भर मंदिर में भीड़ लगी रही। यहां पर सुरेश कुमार राजदेव, विनोद शर्मा, विद्या देवी शर्मा, ओम प्रकाश दुआ, सन्नी बजाज, सोमनाथ शर्मा आदि थे।