फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेंशन कार्ड बनाने के बहाने पूर्व पीएसी जवान के खाते से उड़ाई रकम

Tue, 29 Sep 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लालकुआं निवासी सेवानिवृत्त पीएसी जवान के बैंक खाते से साइबर ठगों ने पेंशन के 47 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर की गई। सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। आरोपी ने खुद को उन्हीं के विभाग का कर्मचारी बताया और पेंशन कार्ड बनाने की बात कही। इस बहाने उनसे खाता संबंधी पूरी जानकारी हासिल कर ली। रविवार को वह पेंशन निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद तुरंत उन्होंने 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। सोमवार को पीड़ित ने एसपी सिटी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग भी रखी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि साइबर सेल की टीम जांच कर रही है। जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उन्हें फ्रीज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें