हल्द्वानी। पब्लिक स्कूलों में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव देखने को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सभागार में छात्र-छात्राओं को परीक्षा पे चर्चा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। पीएम मोदी ने तनाव रहित परीक्षा एवं संबंधित पहलुओं पर टिप्स देते हुए अभिभावकों को सलाह दी कि दबाव से परिस्थिति बिगड़ जाती है, अभिभावक बच्चे पर परीक्षा का दबाव न बनाएं।
प्रधानाचार्य प्रवींद्र कुमार रौतेला, एससी मिश्रा, मोहन चंद्र जोशी, आईडी जोशी, पुष्कर सिंह राजपूत, मनोज कुमार, एसएस कपकोटी, ऋचा कर्नाटक, पुष्पा जलाल नेगी, केसी पंत, पूनम बिष्ट, भूपेंद्र सिंह कडाकोटी, मंजू भट्ट, तनुजा भट्ट, जगत सिंह नेगी, नितेश राज आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक आरपी सिंह, निदेशिका लिली सिंह, शैक्षिक निदेशक एमसी डालाकोटी, प्रशासनिक निदेशक विक्रम सिंह कार्की व प्रधानाचार्य यूसी बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
जीजीआईसी में छात्राओं को दिखाया कार्यक्रम
जीजीआईसी हल्द्वानी में एलईडी लगाई गई थी जबकि कंप्यूटर कक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। यहां अपर शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हीरा लाल गौतम, प्रभारी प्रधानाचार्य विनीता अधिकारी, आशा बिष्ट, प्रभा मेहरा, हेम त्रिपाठी, गौरीशंकर कांडपाल आदि मौजूद रहे।
मोबाइल पर बच्चों ने देखी परीक्षा पे चर्चा
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेल रोड में शिक्षक हरीश बिष्ट ने कक्षा आठ के बच्चों को पीएम मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम दिखाया।