फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में छाया हल्द्वानी का मयंक मिश्रा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड और झारखंड के बीच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे रणजी मैच में हल्द्वानी के स्पिन गेंदबाज मयंक मिश्रा ने 23 ओवर में पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

झारखंड के कप्तान सौरभ तिवारी ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 227 रन बनाए। सबसे अधिक 66 रन हल्द्वानी के विकेटकीपर, बल्लेबाज सौरभ रावत ने बनाए। कप्तान तन्मय श्रीवास्तव ने 49 रन की पारी खेली। जवाब में झारखंड ने सभी विकेट खोकर 298 रन बनाए।
मयंक ने 23 ओवर में 100 रन देकर पांच विकेट झटके। पहली पारी में झारखंड को 71 रनों की शानदार बढ़ती मिली। दूसरी पारी में उत्तराखंड ने बिना विकेट के 4 रन बना लिए हैं। मयंक मिश्रा की शानदार गेंदबाजी पर हल्द्वानी कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कोच मनोज भट्ट, निश्चल जोशी, विजय आर्या और जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें