फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीतावनी में पर्यटकों के लिए जल्द शुरू होगी मोबाइल वैन कैंटीन

Fri, 20 Feb 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी पर्यटन जोन में पर्यटकों को खाने-पीने की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए सीतावनी में मोबाइल वैन कैंटीन शुरू करने की तैयारी है। संबंधित प्रस्ताव को अनुमति मिलने के बाद इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन करीब 35 किलोमीटर लंबा है। वहां जंगल सफारी करने में पर्यटकों को लगभग तीन घंटे का समय लगता है। इस बीच कई पर्यटकों को भूख आदि लगती है लेकिन जोन में कैंटीन की सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को निराश होना पड़ता है। डीएफओ ध्रुव मर्ताेलिया ने बताया कि सितवानी में मोबाइल वैन कैंटीन शुरू करने का प्रस्ताव बनकर उचाधिकारियों को भेजा है। अनुमति मिलते ही कैंटीन को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें