फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अस्पताल ले जाने के दौरान बंदियों की सुरक्षा के लिए नहीं मिल रहा गारद

Fri, 20 Feb 2026 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आईजी जेल करन सिंह नगन्याल ने बृहस्पतिवार को उप कारागार हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों में जाकर बंदी व कैदियों से मुलाकात की। यहां बंदियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। खाने की व्यवस्था देखने के अलावा उन्होंने अस्पताल का जायजा भी लिया। यहां बंदियों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्या को रखा।
विज्ञापन

बंदियों ने आईजी को बताया कि यदि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली व ऋषिकेश के अस्पताल जाना हो तो सुरक्षा न मिलने की वजह से दिक्कत होती है। आईजी ने जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडे से जानकारी ली। सामने आया कि नैनीताल पुलिस से तो गारद मिल जाती है लेकिन ऊधमसिंह नगर से गारद नहीं मिल पाने की वजह से इस तरह की समस्याएं आती हैं। इस पर आईजी ने तत्काल पत्र व्यवहार के लिए कहा।
बंदियों ने गवाही देरी से होने की समस्या भी बताई। कई बंदियों ने बताया कि कोर्ट में देरी से गवाही होती है। ऐसे में कई मुकदमों में जल्दी फैसला नहीं हो पाता या जमानत में देरी होती है। आईजी ने बताया कि यह मामला कोर्ट से जुड़ा है। फिर भी विभागीय स्तर पर जो पत्र व्यवहार करना हो वह किया जाएगा। महिला बैरक का भी उन्होंने निरीक्षण किया। महिला बंदियों से मिले और उनकी समस्या को जाना। हालांकि यहां किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें