फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक ने तीन विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने शुक्रवार को नारायणपुर में विधायक निधि से 8,27,000 से कराए तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया। नारायणपुर के श्मशान घाट मे पांच लाख की लागत से चहारदीवारी, सुंदर कॉलोनी में 1,27,000 की लागत से मंदिर चोटी निर्माण, मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य दो लाख की लागत से तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान नारायणपुर कोठा सुंदर काॅलोनी में लग्न देवी मार्ग का भी लोकार्पण भी किया। विधायक बेहड़ ने कहा गांवों का समग्र विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। विधायक निधि का प्रत्येक रुपया जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर खर्च किया जा रहा है। छठ घाट, श्मशान घाट और धार्मिक स्थलों का विकास सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या, ग्राम प्रधान दीपिका देवी, राजेश प्रताप सिंह, सुदीश प्रताप सिंह, अशोक चुघ, अवनेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र सिंह, नंदकिशोर, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें