फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विधायक भगत ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक भगत ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों का किया स्वागत
विज्ञापन

कहा- कालाढूंगी है भाजपा का मजबूत किला
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने रविवार को अपने आवास पर हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ,कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल और भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट समेत ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर विजयी हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक भगत ने कालाढूंगी विधानसभा को भाजपा का मजबूत किला बताते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि हल्द्वानी और कोटाबाग ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की शानदार जीत ने क्षेत्र में पार्टी की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित किया है। विधायक बंशीधर भगत ने अपने आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में तीनों ब्लॉक प्रमुखों का माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशियों की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया।
विज्ञापन

विधायक भगत ने कहा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र भाजपा का मजबूत किला है। यहाँ के कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का अटूट समर्थन ही हमारी ताकत है।
उन्होंने कहा यह स्वागत समारोह न केवल एक जीत का उत्सव है , बल्कि क्षेत्र में भाजपा की एकजुटता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन भी है । राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाना पंचायत की सरकारों का काम है ।
स्वागत समारोह में मौजूद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कालाढूंगी विधानसभा विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में भाजपा का एक अभेद्य किला है।
बेला तोलिया ने जीत कर आए जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा विधायक भगत के नेतृत्व में वो सभी अपने अपने क्षेत्र में भाजपा की नीतियों और राज्य सरकार की योजनाओं को ईमानदारी से लागू करने का संकल्प लें।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, कोटाबाग मनीषा जंतवाल , भीमताल डॉ हरीश बिष्ट , बेला तोलिया , सुमित्रा प्रसाद , ज्येष्ठ प्रमुख बीरेंद्र सिंह मेहरा , विकास भगत , महेश शर्मा, कंचन उप्रेती , दीपू नेगी , संदीप सनवाल , विक्रम जंतवाल मौजूद रहे।
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें