दीक्षांत समारोह में मीतिका जोशी को ड्रिग्री प्रदान करते राज्यपाल रामनाईक ।
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। भारतखंडे डीम्ड विश्वविद्यालय लखनऊ के संगीत नाट्य अकादमी सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में नैनीताल जिले की मितिका जोशी को मास्टर इन परफॉर्मिंग आर्ट (एमपीए) इन कत्थक नृत्य विषय में स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने स्वर्ण पदक के साथ ही उन्हें उपाधि भेंट की। लक्ष्मी दत्त जोशी की पुत्री मितिका बचपन से ही नृत्य कला में निपुण रही हैं। मितिका ने उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता लता जोशी और अपने गुरु रहे डॉ. कुमकुमधर को दिया। वर्तमान में मितिका संगीत के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। ब्यूरो