फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : बुकसेलर्स का है सहालग, अभिभावकों की जेब छलनी

Sat, 04 Apr 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक स्कूलों में पढ़ाने के लिए अब लाडले का कोर्स खरीदने में अभिभावकों के पसीने छूट रहे हैं। पहले मनमाने ढंग से फीस वृद्धि और अब कोर्स खरीदने में अभिभावकों की जेब कट रही है। बावजूद इसके शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन इस बारे में चुप्पी साधे हुए है। अभी तक इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसमें कमीशन का खेल हो तो कोई ताज्जुब नहीं।
विज्ञापन


निजी स्कूलों में नया सत्र छह अप्रैल से शुरू हो रहा है। स्कूलों में रिजल्ट घोषित करने के साथ ही अभिभावकों को बच्चों का कोर्स (किताब, कॉपी) खरीदने की सूची थमा दी गई है। निजी स्कूलों की मिलीभगत पर इसमें बुकसेलर मुनाफे का ‘खेल’ खेल रहे हैं। सौ रुपये की कीमत वाली किताब दो सौ से साढ़े तीन सौ रुपये के प्रिंट रेट में कोर्स के साथ बेची जा रही है।

एक से लेकर कक्षा पांच तक का जो कोर्स अधिकतम ढाई हजार रुपये में मिल जाना चाहिए, वह साढ़े तीन हजार से लेकर पांच हजार रुपए कीमत में अभिभावकों को खरीदना पड़ रहा है। खास बात यह है कि कोर्स किस बुकसेलर से खरीदना है यह भी स्कूल वाले ही बता रहे हैं। यूकेजी की हो या फिर कक्षा तीन की किताब, कोई भी किताब सौ रुपये से ऊपर ही है।
विज्ञापन

--
फोटो
कोर्स पर 10 फीसदी डिस्काउंट
एक ओर जहां कोई भी बुकसेलर किसी भी स्कूल की किताबों पर एक रुपए का डिस्काउंट देने को तैयार नहीं हैं वहीं एमबी डिग्री कालेज गेट पर अरविंद बुक डिपो द्वारा अभिभावकों को सेंट थेरेसा स्कूल के कोर्स पर 10 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। बुक डिपो के संचालक जितेंद्र अग्रवाल कहते हैं कि अभिभावकों को छूट देने के बाद उन्हें भी पर्याप्त राशि एक कोर्स पर मिल जाती है।

सस्ती कापियां यहां से खरीदें
कालूसिद्व मंदिर के पास कोआपरेटिव का अपना बाजार नाम से दुकान है। इस दुकान पर सस्ती कापियां उपलब्ध हैं। बाजार में बुक डिपो 175 पेज की जो कॉपी 35 से 40 रुपए की बेच रहे है वह कापी इस स्टोर पर मात्र 28 रुपए कीमत में है। इसी तरह 156 पेज की कापी 20 रुपए में मिल रही है।

एक ये भी हैं बुकसेलर
निर्मला कान्वेंट स्कूल का कोर्स सिर्फ मंगलपड़ाव स्थित टुडे बुक हाउस पर ही मिलता है। इस बुक स्टोर पर कोर्स खरीदने पर एक रुपए का डिस्काउंट तक नहीं मिलता। इसके संचालक गुलशन सडाना कहते हैं कि अगर हम  डिस्काउंट देने लगे तो खाएंगे क्या। बाकी डिस्काउंट क्यों नहीं देते इसका उत्तर आप खुद तलाश सकते हैं। इधर, सेंट थेरेसा स्कूल ने अभिभावकों को कहीं से भी कोर्स खरीदने की छूट दे रखी है इसलिए सेंट थेरेसा का कोर्स निर्मला स्कूल से कम कीमत में पड़ रहा है।

स्कूल में ही लगवा दी दुकान
कालाढूंगी रोड पर ब्लाक के पास स्थित व्हाइटहाल स्कूल प्रबंधन ने तो स्कूल में ही बुकसेलर की दुकान लगवा दी है। क्लासरूम में किताबों के बोरे लगे हैं तथा अलग - अलग क्लास रूम में अलग अलग कक्षा का कोर्स दिया जा रहा है। एक अभिभावक ने शिकायत की है कि बुक डिपो द्वारा प्रिंट रेट पर कोर्स दिया जा रहा है। जबकि किताबों की कीमतों में काफी छूट रहती है। हाल यह है कि कई कक्षाओं की किताबें बाजार से भी मंहगी हैं। उन्होंने सीईओ से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन


जस बुक्स में एनसीआरटी की किताबें
नैनीताल रोड स्थित बुक शाप जस बुक्स में एनसीआरटी की किताबें उपलब्ध हैं। ये किताबें शार्ट होती हैं, पर जितनी उपलब्ध हैं, मिल जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें