हल्द्वानी। उजालानगर में रविवार को गोवंश का सिर बरामद होने के बाद अराजकता फैलाने में कई युवाओं के साथ नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने चार लोगों को चिह्नित किया था। बुधवार को दो का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जबकि दो नाबालिग निकले। उन्हें परिवार वालों को बुलाकर उन्हें सौंपा गया।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि इस प्रकरण में 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक चार की पहचान हुई थी। इसमें से दो नाबालिग थे। इन्हें परिवार वालों को सौंप दिया गया है जबकि दो युवकों को कोर्ट में पेश किया गया।