फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल और आसपास के इलाकों में जल्द हो सकती है बर्फबारी

Thu, 20 Nov 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होने की बात कही है। मौसम के मिजाज को देखते हुए जल्द बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



नैनीताल और आसपास के क्षेत्र में लगातार ठंड पड़ रही है। पाला गिरने के चलते रात को ठंड में इजाफा हो रहा है। बुधवार को नैनीताल में दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ देर के लिए राहत मिली लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की गई। ठंड के चलते शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग अंगीठी, हीटर, ब्लोअर के सहारे रात काट रहे हैं। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया ने बताया कि बुधवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एरीज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में ला नीना का प्रभाव साफ दिख रहा है। बताया कि ठंड लगातार बढ़ेगी और जल्द ही बर्फबारी हो सकती है। संवाद

प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें