फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी के संरक्षण गृह में सक्रिय सेक्स रैकेट! नाबालिगों के साथ हो रहा गंदा काम, रूह कंपा देगी हकीकत

Sat, 16 Dec 2023 11:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में एक दृष्टिबाधित संस्थान में लड़कियों के यौन उत्पीड़न का मामला शांत भी नहीं हुआ कि अब शहर के एक संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात हल्द्वानी कोतवाली में संस्थान की ही दो महिला कर्मचारियों समेत अन्य के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बीते दिनों संरक्षण गृह के निरीक्षण को पहुंचीं एक न्यायिक अधिकारी को नाबालिग ने अपनी पीड़ा बताई, तब मामले का खुलासा हुआ। जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य रविंद्र रौतेला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, संरक्षण गृह की दो महिला कर्मचारी 15 वर्षीय नाबालिग को केंद्र से बाहर दूसरी जगह किसी मकान में ले जाती थीं, जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। विरोध करने पर उसे धमकाया जाता था और मारपीट भी की जाती थी।

रात्रि ड्यूटी पर तैनात एसआई अंकुर सिंह ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी कर्मचारी दीपा और गंगा समेत अन्य अज्ञात पर धारा 323, 328 और 376 के अलावा पॉक्सो एक्ट 3/4 और 16/17 में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच एसआई ज्योति कोरंगा को सौंपी गई है।                    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें