लालकुआं गौला निकासी गेट का फीता काटकर शुभारंभ करते वन विकास निगम के निदेशक कुंदन चुफाल व अन्य।
- फोटो : LALKUAN
लालकुआं। वन विकास निगम के निदेशक कुंदन चुफाल ने शनिवार को फीता काटकर लालकुआं गौला खनिज निकासी गेट का शुभारंभ किया। पहले दिन गेट से 16 वाहन उपखनिज सामग्री लेकर आए।
वन विभाग एवं वन विकास निगम की ओर से गौला नदी के सभी 11 खनिज गेट धीरे-धीरे खोले जा रहे हैं। लालकुआं डिवीजन में अब तक छह खनन गेट खुल गए हैं। इसी क्रम में शनिवार को लालकुआं गेट खोला गया। इस दौरान निदेशक चुफाल ने कहा कि लाइफलाइन कही जाने वाली गौला नदी से खनन प्रक्रिया शुरू होने के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी, खनन व्यवसायी वीरेंद्र दानू, जीवन कबडवाल आदि मौजूद थे। इधर शनिवार को गोरापड़ाव गेट से 41, मोटाहल्दू गेट से एक, हल्दूचौड़ 59, देवरामपुर 41 और लालकुआं गेट से 16 वाहन उपखनिज सामग्री लेकर आए।