फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जंगलियागांव में दुग्ध समिति, डेयरी भवन बनेगा

Sat, 27 Sep 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जंगलियागांव पंचायत घर में शुक्रवार को छह समितियों के दुग्ध उत्पादकों को 5.11 लाख का बोनस बांटा गया। बताया कि एक साल में छह समितियों से 89.28 लाख का दूध खरीदा गया। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं ने विषम परिस्थितियों के बावजूद पशुपालन के जरिए आजीविका बढ़ाई है।
विज्ञापन


दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि लालकुआं दुग्ध संघ को आगे करने में ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों का अहम योगदान है। क्षेत्र में दुग्ध समिति और डेयरी भवन बनाया जाएगा। लालकुआं दुग्ध संघ की ओर से पशुपालक दयानंद को 15 हजार की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया। जिपं सदस्य विपिन जंतवाल और ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने भी लोगों से दुग्ध उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान हेमा पडियार, सुभाष बाबू, प्रेम सिंह कुल्याल, बीना आर्या, उमेश पलड़िया, लक्ष्मण सिंह गंगोला, खष्टी देवी, गीता आर्या, जानकी, अजय जंतवाल, महेंद्र पडियार, कमल कुल्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें