फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को होगी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
रामनगर बोर्ड कार्यालय में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर बैठक में शामिल में उपशिक्षा अधि - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। 27 फरवरी को प्रदेश में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होनी है। परीक्षा को लेकर गढ़वाल और कुमाऊं के उपशिक्षा अधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक हुई। बैठक में उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी को होगी। अपर सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि 630 सीटों के लिए प्रदेश भर के 105 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा में 13943 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उपसचिव सीपी रतूड़ी ने बताया कि बैठक में उपशिक्षा अधिकारियों को परीक्षा को संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है।
परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, रोकथाम संबंधी गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। परिषद की ओर से उपलब्ध कराई जा रही नामावली में अंकित अनुक्रमांक के अनुसार परीक्षा आवेदन पत्र एवं प्रवेशपत्र में अनुक्रमांक अंकित कर 25 फरवरी तक परीक्षार्थियों को वितरण किया जाएगा। उप शिक्षा अधिकारी पूरे परीक्षा काल में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहकर परीक्षा कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें