फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन के नोटिस बेअसर 

Fri, 12 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
काॉलेज छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों पर कॉलेज प्रशासन के नोटिस का भी कोई असर नहीं हो रहा है। प्रतिबंध के बावजूद बृहस्पतिवार को फिर कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और स्टीकर उड़ाए।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मदद से दोनों जुलूसों को रोक कर छात्रों को तितर-बितर किया। बाद में कॉलेज प्रशासन ने एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दो दावेदारों विजय जोशी और नीरज मेहरा को नोटिस जारी किया है। इस तरह अब तक कॉलेज प्रशासन आठ प्रत्याशियों को नोटिस दे चुका है। 

एमबीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11:45 बजे कॉलेज परिसर में अचानक छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के जुलूस निकलने शुरू हो गए। छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशी जुलूस निकालने के बाद क्लासों में जाकर छात्र-छात्राओं को स्टीकर बांटने और उड़ाने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर चीफ प्राक्टर डॉ. आरएस भाकुनी अन्य प्राध्यापकों के साथ छात्रों के जुलूसों को रोकने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन


साइंस ब्लॉक की ओर छात्रसंघ अध्यक्ष पद के दो दावेदारों के जुलूसों को उन्होंने रोक दिया। चीफ प्राक्टर की छात्रनेताओं से नोकझोंक भी हुई, लेकिन उन्होंने जुलूस में शामिल छात्रों को पुलिस फोर्स की मदद से तितर-बितर कर दिया।

एबीवीपी प्रत्याशियों के जुलूस रोकने के उपरांत कॉलेज प्रशासन ने दूसरे पदों के संभावित प्रत्याशियों की जुलूस निकालने की कोशिश का नाकाम कर दिया। चीफ प्राक्टर डॉ. भाकुनी ने बताया कि एबीवीपी से छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों विजय जोशी और नीरज मेहरा को नोटिस दिया गया है। अब तक कुल आठ संभावित प्रत्याशियों को नोटिस दिया जा चुका है। 
--
क्लासों में पढ़ाई हो रही बाधित
हल्द्वानी। कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू होने पर बीए, बीएससी और बीकॉम की क्लासें लगने लगी हैं। छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा जुलूस निकालने और नारेबाजी किए जाने से पढ़ाई बाधित हो रही है। इसी के साथ कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी हो रही हैं। शोरशराबे से परीक्षार्थी भी परेशान हो रहे हैं। 
--
गेट पर आज से होगी चेकिंग
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के मध्य गेट से प्रवेश के दौरान शुक्रवार से छात्रों की चेकिंग की जाएगी। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि कॉलेज परिसर में कोई भी छात्रसंघ प्रत्याशी चुनाव सामग्री लेकर न आ सके, इसके लिए चेकिंग का निर्णय लिया गया है। 
-  
अध्यक्ष पद प्रत्याशी ने बांटा हनुमान चालीसा
हल्द्वानी। एमबी कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के एक दावेदार ने छात्र-छात्राओं को कॉलेज गेट पर हनुमान चालीसा बांट कर प्रचार किया। वहीं एक अन्य प्रत्याशी पॉकेट कलेंडर बांट रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें