फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: मंडी व्यापारियों ने नहीं मानी सुलह, विपणन बोर्ड अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े

Sun, 04 Jan 2026 11:25 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी मंडी व्यापारियों और उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। दायित्वधारी उपाध्यक्ष शंकर सिंह कोरंगा द्वारा संवाद के जरिए समाधान की अपील के बावजूद व्यापारी अपने रुख पर अडिग हैं।
विज्ञापन
दायित्वधारी शंकर सिंह कोरंगा को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपते मंडी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड (मंडी परिषद) के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और मंडी व्यापारियों के बीच उपजा विवाद थम नहीं रहा है। रविवार को दायित्वधारी शंकर सिंह कोरंगा ने आलू फल आढ़ती व्यापारी और गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन से विपणन बोर्ड अध्यक्ष और व्यापारियों के बीच संवाद के जरिये समाधान निकालने की अपील की लेकिन व्यापारी अपने रुख पर कायम रहे। उन्होंने दो टूक कहा कि अध्यक्ष को पद से हटाने से कम कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा।

व्यापारियों का कहना है कि एक जनवरी को हड़ताल के दौरान हुई वार्ता में मंडी परिषद अध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिससे पूरे व्यापारी समाज को अपमानित होना पड़ा। इसी मुद्दे पर सरकार को 15 दिन का समय देते हुए अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग की गई थी। पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी व्यापारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि 14 जनवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो 15 जनवरी को बैठक कर 16 जनवरी से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। बैठक में दीपक पाठक, केशव दत्त पलड़िया, सज्जाद अली, दुर्गा दत्त तिवाड़ी, नंदा बल्लभ बृजवासी, विपिन गुप्ता, गिरीश गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता आदि थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने व्यापारियों का अपमान हुआ है। 14 जनवरी तक विपणन बोर्ड अध्यक्ष को हटाने की मांग पूरी नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। - कैलाश जोशी, अध्यक्ष, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन

विज्ञापन


व्यापारियों से विपणन बोर्ड अध्यक्ष से संवाद कर समाधान निकालने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री से भी इस विषय में बात की जाएगी। कमेटी के स्तर पर निर्णय लेकर जल्द सकारात्मक पहल की जाएगी। - शंकर सिंह कोरंगा, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद

भाजपा माले ने दिया व्यापारियों को समर्थन


 भाजपा माले ने मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मंडी व्यापारी एसोसिएशन की मांगों पर समर्थन दिया। भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस संबंध में निर्णय लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें