फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: बड़ा खुलासा : राधिका ज्वैलर्स में एक करोड़ से अधिक के जेवर चुराने के आरोप में चार गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 10:45 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित राधिका ज्वैलर्स में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 19 दिसंबर की रात हुई वारदात में एक करोड़ रुपये से अधिक के जेवर चुराने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राधिका ज्वैलर्स में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में कुसुमखेड़ा के राधिका ज्वैलर्स की दुकान में 19 दिसंबर की रात सेंधमारी कर एक करोड़ रुपये के जेवर चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने शनिवार की रात बनबसा से गिरफ्तार किया। ये सभी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा हैं। चोरी में नेपाल, महाराष्ट्र और झारखंड का गिरोह शामिल था। वारदात को 10 से 12 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। झारखंड का शातिर मकसूद मास्टरमाइंड है जो पुलिस की गिरफ्त में है। नेपाल के जनकराम जोशी ने बदमाशों को यहां बुलाया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 19 दिसंबर की रात हुई चोरी की जानकारी पुलिस को 21 दिसंबर की सुबह मिली। सीसीटीवी के जरिये घटना में शामिल सभी बदमाशों की पहचान अगले 72 घंटे में कर ली गई थी। इनकी हर लोकेशन को सीसीटीवी के जरिये ट्रैक कर पुलिस की छह टीमें झारखंड, महाराष्ट्र, नेपाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में गईं। 24 से ज्यादा मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगे। सिम लेने के लिए लगे आधार कार्ड भी मिले।

घटना में 10 से 12 बदमाश शामिल थे। इसमें से चार की पहचान बसंत खत्री निवासी ग्राम दैइजी थाना दैइजी महेंद्रनगर जिला कंचनपुर (नेपाल), तनवीर अहमद निवासी गुलबर्गा कुर्ला ईस्ट थाना चुनाभट्टी मुंबई (महाराष्ट्र), इमरान शेख निवासी अजुल टोला थाना राधानगर जिला साहिबगंज (झारखंड) और मकसूद शेख निवासी अमानत डियारा पोस्ट पियारपुर थाना उधवा राधानगर जिला साहिबगंज (झारखंड) के रूप में की गई। इन्हें नेपाल बार्डर के बनबसा से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई यूपी 31 एयू -5867 बोलेरो भी बरामद की गई है। इसी गाड़ी से बदमाश लखीमपुर और पीलीभीत के लिए निकले थे।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से 22 लाख रुपये मूल्य की पीली व सफेद धातु बरामद की है। अभी कई और बदमाश पकडे जाने हैं और बचे आभूषणों की बरामदगी भी होगी। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

ये माल बरामद

चारों आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 6.50 लाख रुपये की 54 ग्राम पीली धातु और 15.50 लाख रुपये की 7.245 किलो सफेद धातु बरामद की है। झारखंड के मकसूद ने गिरोह के सदस्यों को एकत्रित किया। गिरोह का सरगना नेपाल निवासी जनकराम जोशी है। उसकी तलाश जारी है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम के लीडर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के अलावा बनभूलपुरा एसओ सुशील जोशी, चोरगलिया एसओ हरपाल सिंह, मुक्तेश्वर एसओ जगदीप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी राजेश जोशी, एसएसआई हल्द्वानी रोहिताश सागर के साथ ही 30 पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


पांच राज्यों में पहुंची थी पुलिस टीम

नैनीताल पुलिस की टीम चोरी का पर्दाफाश करने के लिए उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के साथ ही नेपाल बॉर्डर तक गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा व झारखंड के कई शहरों में भी टीमें गईं। कई दिन तक वहां रूकी।

मकसूद पर रांची व सूरत में भी प्राथमिकी

मकसूद शेख के खिलाफ रांची और सूरत जिले में चोरी की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। वहां भी गिरोह ने इसी तर्ज पर नकबजनी कर वारदात को अंजाम दिया था।

यह था मामला

21 दिसंबर को राधिका ज्वैलर्स के मालिक नवनीत शर्मा निवासी ईको टाउन फेस 1, ब्लॉक एफ थाना मुखानी ने चोरी की तहरीर दी। कहा कि 19 दिसंबर की रात नकबजनी कर 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण व 300 से 400 ग्राम सोने के आभूषण और 20000 से 25000 रुपये चुरा लिए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें