फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजू ने कविता प्रतियोगिता में मारी बाजी

विज्ञापन
पिता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। गुरुदेव फाउंडेशन की ओर से कटारमल (अल्मोड़ा) के सूर्य मंदिर में पिता दिवस पर कविता और भाषण प्रतियोगिता हुई। कविता प्रतियोगिता में उदयपुर की मंजू राठौर प्रथम, भाषण में संदीप कुमार और शनि कुमार प्रथम स्थान पर रहे। मंजू ने ‘पिता उम्मीद है आस है, परिवार की हिम्मत और विश्वास है पिता, बाहर से सख्त अंदर से नरम है पिता’ कविता सुनाकर सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

हल्द्वानी के राजीव पंत ने कहा कि पिता का स्थान भी मां के बराबर है। विजेताओं को एमएस सेवा संस्थान की संचालिका मीरा श्रोतिय की ओर से पुरस्कृत किया गया। गुरुदेव फाउंडेशन की संस्थापिका हर्षिता शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन ने ऑनलाइन कार्यक्रम भी आयोजित किए। जिसमें क्षेत्र के करीब 20 लोगों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में गुरुग्राम के मोनू गुप्ता और आयांश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि संसार में पिता का साथ होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें