फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मनीषा को मिला अंतरराष्ट्रीय एसीएस एग्रो जर्नी अवार्ड

Wed, 02 Sep 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी मनीषा जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्हें अमेरिकन केमिकल सोसाइटी के एग्रो डिवीजन ने वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित एसीएस एग्रो जर्नी अवार्ड प्रदान किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2026 में विश्वभर से केवल दो शोधार्थियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया, जिनमें भारत से मनीषा एकमात्र हैं। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 2,000 अमेरिकी डॉलर और प्रमाणपत्र मिला है। अमेरिका के शिकागो में आयोजित कार्यक्रम में मनीषा ने शोध प्रस्तुत किया। इसमें थाइमस लिनेरिस (हिमालयन थाइम) के आवश्यक तेल को फसलों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में दर्शाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें