हल्द्वानी में एक व्यक्ति श्राद्ध के लिए सामान लेने बाजार गया था। अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि उसने जहर खाया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक व्यक्ति अपने घर में पितृों के श्राद्ध के लिए सामान लेने बाजार गया था। अचानक तबियत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि उसने जहर खाया है। बाद में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार, नंदन सिंह सम्मल (43) निवासी कुंवरपुर गौलापार बीते बुधवार को सुबह के समय अपने घर से सामान लेने गया था। घर में बृहस्पतिवार को श्राद्ध था। उसी को लेकर वह बाजार गया था। थोड़ी देर में परिजनों को सूचना मिली कि नंदन की तबीयत खराब हो गई है और वह रास्ते में पड़ा है।
परिजन उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि उसने जहर खाया है। उसके बाद उसे उपचार के लिए एसटीएच लेकर गए, जहां उसकी दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।