फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप ने ट्रॉफी पर कब्जा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसए मैदान में केनरा बैंक नैनीताल की ओर से प्रायोजित स्व. एनके आर्या क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 के फाइनल मुकाबले में मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप चैंपियन बना है। उसने न्यू चैलेंजर्स को छह रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

रविवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप ने निर्धारित 20 ओवरों में 117 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में न्यू चैलेंजर्स की टीम 110 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच विनीत पाठक को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माउंटेन वॉरियर्स के अभिषेक आर्या, बल्लेबाज न्यू चैलेंजर्स के मनोज ढैला, गेंदबाज न्यू चैलेंजर्स के गौरव खरायत, विकेट कीपर मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप के पंकज खुलबे, क्षेत्ररक्षक न्यू चैलेंजर्स के देवाशीष अधिकारी रहे। मुख्य अतिथि प्राची आर्या व विशिष्ट अतिथि मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन व राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बिशन सिंह मेहता, विमल चौधरी, मोहित आर्या, प्रमोद कुमार, हरीश राणा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन नवीन पांडे ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें