फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिटायर्ड पोस्टमास्टर की चिता जलते ही भाई का हार्टअटैक से निधन

Mon, 01 Apr 2024 07:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सेमलखलिया गांव में रविवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर के निधन के बाद श्मशान घाट में सदमे के बाद उनके छोटे भाई का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक ही दिन में दो भाइयों के निधन से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


सेमलखलिया गांव निवासी डाक विभाग से सेवानिवृत्त केशवदत्त जोशी (78) का रविवार तड़के करीब 3 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को विश्रामघाट ले जाया गया। वहां दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग मुंडन करा रहे थे तभी दोपहर करीब 12 बजे उनके छोटे भाई दुर्गादत्त जोशी (70) के सीने में तेज दर्द उठा। हार्टअटैक की आशंका में परिजन उन्हें तुरंत ब्रजेश हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हें काशीपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें भी थम गई। इसके बाद दुर्गादत्त जोशी का भी बड़े भाई केशवदत्त की चिता के पास अंतिम संस्कार किया गया। इस मंजर को देखकर श्मशान घाट में मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें