फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर को जिला बनाओ

Sat, 06 Jun 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को जिला निर्माण समिति की बैठक में रामनगर को जिला बनाने की मांग का समर्थन किया गया। तय किया कि शीघ्र ही एक शिष्टमंडल सीएम हरीश रावत से मिलकर उन्हें क्षेत्रवासियों की भावनाओं के अवगत कराएगा।
विज्ञापन


देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में हुई बैठक में समिति संयोजक गोपाल शर्मा गुड्डू ने बताया कि पूर्व में रामनगर को जिला बनाने की मांग को लेकर रानीखेत रोड पर 45 दिनों तक धरना भी चला था। चूंकि रामनगर से कुुमाऊं एवं गढ़वाल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का शिक्षा, चिकित्सा एवं व्यापार से सीधा संबंध है।

यह विधानसभा पौड़ी लोकसभा के अंतर्गत आती है। लिहाजा ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र, जिसका वर्तमान जिला मुख्यालय अत्यधिक दूर है, उन्हें मिलाकर रामनगर जिला बनाने से समय एवं आर्थिक दोनों की बचत भी होगी।
विज्ञापन


डा. देवीदत्त दानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व दर्जामंत्री डा. निशांत पपनै, कांग्रेस अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष एसलाल, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह सेठी, चंदन राम, देवेंद्र, आनंद बोरा, भावना भट्ट, विमला आर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें