फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk News: भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की जान गई

Sat, 06 Jun 2026 12:56 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल

सार

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। सफाई कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आए कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के प्राइवेट यूनिवर्सिटी में तैनात एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने से अचेत हुए युवक को यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जानकारी के अनुसार तेज सिंह बोहरा (35) नारायण सिंह बोहरा निवासी जमराड़ी ओखलकांडा भीमताल स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में काम करता था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 11 बजे अचानक सफाई के दौरान बिजली की लाइन से करंट लग गया। करंट लगने पर यूनिवर्सिटी के कर्मचारी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें