फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalkuan: 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की

Sat, 06 Jun 2026 11:02 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

लालकुआं क्षेत्र के एक अस्पताल में 16 वर्षीय किशोरी ने शिशु को जन्म देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं के बरेली रोड क्षेत्र के एक अस्पताल में 16 साल की किशोरी ने शिशु को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके गर्भवती होने की पुष्टि की और प्रसव कराया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता हल्दूचौड़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसकी मां का देहांत हो चुका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं इसलिए परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें