फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर में बिना लाइसेंस के बनाई मिठाई और पूरे शहर को खिलाई

Wed, 15 Oct 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरेली रोड पर एक घर में छापा मारा। घर में बिना लाइसेंस के मिठाई बन रही थी। टीम ने मिलावटी की आशंका पर लड्डुओं के लिए तैयार की गई पांच क्विंटल बूंदी नष्ट करा दी। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से बन रही इस मिठाई की आपूर्ति पूरे किच्छा क्षेत्र में की जा रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य कमिश्नर आरएस कठायत की अगुआई में पुराना बरेली रोड पर उमेश यादव के घर पहुंचीं। जहां पर बड़ी मात्रा में लड्डूओं को बनाने वाली बूंदी बनाई जा रही थी। गोदाम में तकरीबन पांच क्विंटल बूंदी बरामद की गई। बाद में टीम ने यहां से बरामद सामान के सैंपल भरे। साथ ही सभी बरामद सामान को नष्ट किया गया। बताया जा रहा था कि यह काम बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति कर रहा था। टीम में सहायक आयुक्त प्रकाश फुलारा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा जोशी व आशा आर्या मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें