फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस का समय बदलेगा

Sat, 02 Apr 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। 21 अप्रैल से काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस का समय बदल जाएगा। काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक डीसी जोशी ने बताया कि अभी यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 8:05 पर चलकर 2बजकर 55 मिनट बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंचती है। इसके बाद शाम 4:05 बजे को लखनऊ के लिए रवाना हो जाती है।
विज्ञापन


पर अब यह ट्रेन 20 अप्रैल से लखनऊ से बुध, गुरुवार और रविवार को रात 10:25 पर चलकर सुबह आठ बजे काठगोदाम स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को काठगोदाम से 10:50 पर चलकर शाम 6:40 पर लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन के सोमवार को चलने से गरीब रथ, बाघ के अलावा अब काठगोदाम-लखनऊ ट्रेन का विकल्प भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें