सरकार पर कटाक्ष कहा, सवाल पूछ नहीं सकते, जवाब वो देंगे नहीं
सचिन पायलट ने कहा कि सरकार प्रतिशोध और बदले की भावना से काम कर रही है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि देश को विपक्ष विहीन, कांग्रेस विहीन चाहते हैं। आज हालत यह है कि आज उनसे कोई सवाल पूछ नहीं सकता। चर्चा करेंगे नहीं और जवाब वो देंगे नहीं। विपक्ष को समाप्त करना चाहते हैं। केंद्र सरकार को घेरते हुए पायलट ने कहा कि आचार संहिता लगी है। ऐसे समय में एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया है। ईडी,सीबीआई के छापे पड़वाए गए, कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए, 147 सांसद निलंबित कर दिए, जिसके बाद बिल पास कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से कांग्रेस के खाते खोले गए। इलेक्टोरल बॉंड से जो पैसा लिया गया, उसमें पैसा दो और ठेका लो का काम किया है।
ये लड़ाने का काम करते हैं और हम जोड़ने का
सचिन पायलट ने कहा कि हमारी संसद में आस्था है, लोगों की संसद में आस्था है। इसलिए हम ईमानदारी से इसे पूजते हैं। जाते-जाते पायलट ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना...। मगर ये लड़ाने का काम करते हैं और हम जोड़ने का..।