फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: लोकसभा चुनाव का असर, नैनीताल में पर्यटन कारोबार ठप, जानें क्या बोले होटल व्यवसायी

Wed, 17 Apr 2024 01:53 PM IST
हीरा मेहरा चंद्रेश पांडे, संवाद

सार

लोकसभा चुनाव का असर पहाड़ के पर्यटन कारोबार पर पड़ता नजर आने लगा है। कारोबारियों के पास अप्रैल के लिए काम है लेकिन मई और जून के लिए अब तक एक भी एडवांस बुकिंग नहीं हुई है। जानें क्या बोले होटल व्यवसायी...
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव का साइड इफेक्ट (दुष्प्रभाव) पहाड़ के पर्यटन कारोबार पर पड़ता नजर आने लगा है। कारोबारियों के पास अप्रैल के लिए काम है लेकिन मई और जून के लिए अब तक एक भी एडवांस बुकिंग नहीं हुई है। दूसरे राज्यों के सैलानियों ने मई-जून के लिए होटलों में पूछताछ तक नहीं की है जबकि पिछले साल तक 10 से 15 प्रतिशत तक बुकिंग हो जाती थी। पर्यटन कारोबारियों को आशंका है कि कहीं इस बार मई-जून का सीजन चुनाव के चक्कर में पिट न जाए। क्योंकि पर्यटन के लिए पीक सीजन मई और जून में दूसरे राज्यों में अलग-अलग चरणों में मतदान होना है। 19 अप्रैल को उत्तराखंड जबकि एक जून को उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों की कुछ सीटों के लिए मतदान होना है और चार जून को इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


बोले, होटल व्यवसायी
चुनाव के चलते इस बार सीजन के दौरान पर्यटकों की आवाजाही कम होने के आसार हैं। क्योंकि चुनाव के चलते रास्तों में कई जगह चेकिंग होती है। आचार संहिता के चलते सैलानी ज्यादा कैश नहीं ले जा सकते हैं। एनसीआर, दिल्ली व यूपी के सैलानी सीजन में यहां आते हैं लेकिन तब वहां मतदान होना है।
-दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

चुनाव का असर अभी तो पर्यटन पर नजर नहीं आ रहा है और कारोबार ठीक चल रहा है। मई और जून के लिए अब तक एक भी बुकिंग नहीं आई है। पिछले वर्षों तक अप्रैल शुरू से ही मई जून के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू हो जाती थी।
विज्ञापन

-राजकुमार गुप्ता, होटल कारोबारी नैनीताल

सात चरणों में है मतदान
  • पहले चरण : 19 अप्रैल को उत्तराखंड समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होना है।
  • दूसरा चरण : 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगेnतीसरे चरण : 7 मई को 12 राज्यों की 94 सीटों के लिए मतदान करेंगे।
  • चौथे चरण : 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों के लिए वोटिंग होगी।
  • पांचवें चरण : 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों के लिए वोटर मतदान करेंगे।
  • छठे चरण : 25 मई को 7 राज्यों की 59 सीटों के लिए जनता मतदान करेगी।
  • सातवें चरण : 01 जून को आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होना है।
विज्ञापन

इन राज्यों से सबसे ज्यादा आते हैं पर्यटक
लखनऊ, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मुरादाबाद, नोएडा, कानपुर, उन्नाव, रोहतक, एनसीआर, मेरठ समेत यूपी के कई जिलों से पर्यटक यहां आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें