फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहखाम क्रिकेट क्लब डालकन्या ने कब्जाई ट्रॉफी

विज्ञापन
खनस्यू में वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के डालन्या में मित्र क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी लोहखाम क्रिकेट क्लब डालकन्या के नाम रही। क्लब ने 10 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा ने खेल मैदान के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा। वहां बीडीसी सदस्य ललित भट्ट, मुरली मनोहर भट्ट, केशव भट्ट, उमेश भट्ट, जीवानंद पनेरू, रेवाधर पनेरू, दिवाकर पनेरू, दीवाकर मेहरा, प्रकाश आर्य, शिव सिंह मटियाली, वीरेंद्र मटियाली आदि थे।
ढोलीगांव ने जीती ट्रॉफी
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यू में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आखिरी मुकाबला शनिवार को ढोलीगांव और ककोड़ के बीच हुआ।
ढोलीगांव के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाकर 21-14 से ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को शिक्षक मनोज कुमार ने ट्रॉफी दी। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी, संजय सिंह, धनश्याम सिंह, प्रकाश थुवाल, रोहित थुवाल आदि थे।

डालकन्या में विजेता टीम को पुरस्कृत करते विधायक राम सिंह कैड़ा। - फोटो : BHIMTAL

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें