फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को पशु पक्षियों के बाड़ों से दूर रखें : पाटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल ने शनिवार को प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) का निरीक्षण किया और बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों को परखा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए कि वह सैलानियों को पशु पक्षियों के बाड़ों से दूर रखें।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. पाटिल ने कहा कि जो भी सैलानी जू में आता है, उसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से सैनिटाइजर, मास्क आदि का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने नैनीताल प्राणी उद्यान एवं नैनीताल वन प्रभाग के तहत सभी वन क्षेत्रों में बर्ड फ्लू की रोकथाम व जागरूकता के लिए समय समय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएं।
इस दौरान वन संरक्षक, दक्षिणी कुमाऊं वृत्त कुबेर सिंह बिष्ट, प्राणी उद्यान के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु पांगती, वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार तिवारी, धरम सिंह बोनाल, खजान चंद्र मिश्रा, पुष्कर सिंह मेहरा, राजेंद्र कुमार जोशी, अतुल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें