फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ के लिए बसों का संचालन बंद, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केमू की सभी बसों का निर्वाचन के लिए अधिग्रहण से शनिवार से पहाड़ के लिए बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। इस वजह से पहाड़ जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। बस के इंतजार में केमू स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। घंटों इंतजार के बाद भी बस न आने पर यात्री दूसरे वाहनों की तलाश में भटकते रहे। केमू की बसों का संचालन 16 फरवरी से सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने केमू की 238 बसों के अलावा रामनगर से चलने वाली जीएमयूू, आदर्श मोटर्स और अन्य निजी बसों समेत कुल 400 बसों का अधिग्रहण किया गया है। इस कारण पहाड़ को चलने वाली बस सेवा शनिवार से ठप हो गई। हल्द्वानी से केमू की भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, बबियाड़, रामगढ़, शहरफाटक, गंगोलीहाट के लिए बसें चलती हैं। इन स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। केमू स्टेशन इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि शनिवार को किसी रूट पर एक भी बस नहीं जा सकी। 16 फरवरी को बसें निर्वाचन कार्य से वापस लौटने पर ही संचालन सामान्य हो पाएगा।
टैक्सी चालकों ने वसूला मनमाना किराया
हल्द्वानी। पहाड़ के लिए बसें न मिलने का फायदा टैक्सी चालकों ने उठाया। जिन लोगों की टैक्सी स्थानीय चुनाव ड्यूटी में लगी है, वह टैक्सी स्टैंड से टैक्सी का संचालन करते देखे गए। यात्रियों का कहना था कि टैक्सी चालक पहाड़ रूट पर जाने का मनमाना किराया वसूल रहे हैं। अल्मोड़ा का एक हजार तो पिथौरागढ़ का किराया 1500 से दो हजार रुपये लिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

रोडवेज की पहाड़ बस सेवा बाधित, सिर्फ एक बस अल्मोड़ा गई
हल्द्वानी। विधान चुनाव में रोडवेज की बसें भी जाने से पहाड़ की बस सेवा बाधित हो गई है। शनिवार को मैदानी क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन सुचारु रहा। इधर, बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ होने पर अल्मोड़ा के लिए सिर्फ एक बस भेजी गई। चंडीगढ़ के लिए एक बस जा सकी लेकिन बस न होने के कारण दूसरी बस नहीं जा सकी। जालंधर बससेवा भी निरस्त रही। शनिवार को बसों की कमी और रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने पर हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट को खुद कमान संभालनी पड़ी। इधर, यूपी रोडवेज की 55 से अधिक बसें हल्द्वानी पहुंचीं।
शहर में तीन दिन के लिए यातायात प्रति बंधित
हल्द्वानी। जिले में विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संचालित करने के लिए रविवार से मंगलवार तक यातायात प्रति बंधित रहेगा। पहाड़ से आने वाले वाहन गौलापार और कालटैक्स से डायवर्ट होंगे। दोनहरिया तिराहे से कुलयालपुरा चौराहे तक सामान्य वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
एसएसपी पंकज भट्ट ने शहर में वाहनों के लिए नो इंट्री और पार्किंग की समीक्षा की है।
शहर में यहां रहेगी नो इंट्री
नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहे की ओर सामान्य वाहनों के लिए नो इंट्री रहेगी। इसी प्रकार पानी की टंकी से कुल्यापुरा चौराहे की ओर, दोनहरिया तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा और तिकोनिया चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
दो विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के लिए पार्किंग
नैनीताल और भीमताल विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में खड़े होंगे। पोलिंग पार्टियां एमबी इंटर कॉलेज मैदान से सरस्वती रेस्टोरेंट, महारानी होटल तिराहा से नैनीताल रोड होते हुए नारीमन तिराहा, काठगोदाम से अपने गंतव्य स्थल के लिए जाएंगे। रामनगर विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहन महिला डिग्री कॉलेज, नवाबी रोड के एक तरफ नवाबी रोड तिराहा, कालाढूंगी रोड की ओर मुंह करके खड़े होंगे। ये पार्टिंयां नवाबी रोड से कालाढूंगी रोड होते हुए गंतब्य स्थल की तरफ जाएंगी। कालाढूंगी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहन डिग्री कॉलेज गेट से देवाशीष होटल तक, नैनीताल रोड पर मुख्य मार्ग के एक तरफ खड़े होंगे। यहां से पोलिंग पार्टियां हाईडिल तिराहे से पनचक्की, चंबलपुल, लालडॉठ, कालाढूंगी रोड होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे। हल्द्वानी विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहन नैनीताल रोड पर डिग्री कॉलेज तिराहे से तिकोनिया तक खड़े होंगे। लालकुऑ विधानसभा की पोलिंग पार्टियों के वाहन परख इमेंजिंग के सामने खाली प्लॉट और ठंडी सड़क पर खड़े होंगे। निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी खालसा इंटर कॉलेज और वीर शिवा स्कूल में वाहन खड़ा करेंगे। दोपहिया वाहन क्वींस मेरी स्कूल में खड़ा किए जाएंगे।
शहर में वन वे ट्रैफिक भी रहेगा
डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यापुरा चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज की ओर आएंगे। यहां से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा, महारानी होटल तिराहा की ओर से निकलेंगे। महारानी होटल तिराहा से वाहन सरस्वती रेस्टोरेंट की ओर, कुल्यालपुरा चौराहा से डिग्री कॉलेज की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
साधारण वाहनों का नो पार्किंग जोन
कोई भी निजी वाहन तिकोनिया चौराहा से देवाशीष होटल, नैनीताल रोड मुख्य मार्ग पर खड़े नहीं होंगे। सफेद पट्टी के किनारे भी पोलिंग पार्टियों के अलावा अन्य वाहन खड़े नहीं किए जाएंगे।
वाहनों के लिए रूट डायवर्जन
काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ आने वाले वाहनों को कॉलटैक्स, हाईडिल तिराहे से पनचक्की की ओर डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहन नारीमन तिराहे से गौलापार, तीनपानी गौला बाईपास रोड की ओर भेजे जाएंगे। कॉलटैक्स से वाहनों को पनचक्की तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को शीतल होटल से बरेली रोड की तरफ भेजा जाएगा। तीनपानी से वाहन डायवर्ट कर काठगोदाम की तरफ भेजे जाएंगे। बरेली रोड के वाहन तीनपानी से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें