फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल से रामगढ़ तक तेंदुओं की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली/पहाड़पानी (नैनीताल)। भीमताल, धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ में तेंदुओं की दहशत से लोग परेशान हैं। मंगलवार को रामगढ़ के झूतिया गांव में सुबह 3 बजे तेंदुआ घरों के पास दिखाई दिया। समाजसेवी देवेंद्र मेर ने बताया कि तेंदुआ लगातार घरों के पास घूम रहा है। कुछ दिनों पूर्व तीन तेंदुओं को एक साथ देखा गया था। इधर धारी के दीनी तल्ली के तोक हाटमुगरों में तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में भय का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने लोगों से अकेले घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन


जंगलियागांव में पालतू कुत्ते पर झपटा तेंदुआ

भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव के तोक नौली और शिमाला में मंगलवार की शाम 7.30 बजे तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की तरफ भगाया। तेंदुए के हमले के बाद से लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह पोखरिया ने बताया कि तीन साल पहले बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर गांव में पिंजरा लगाकर गश्त कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें