भीमताल (नैनीताल)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में देशभर में उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के सरकारी विद्यालयों के कक्षा 3, 5, 8 और 10 वीं के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में देशभर के 1.18 लाख नामित हुए थे जिसमें स्कूली बच्चों के सीखने की क्षमता को जांचने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से सर्वे कराया गया था।
इसके लिए एक परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें देश भर में उत्तराखंड से नैनीताल जनपद के कक्षा 3, 5, 8 और 10वीं के विद्यार्थियों में शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी विषय में सीखने की क्षमता बेहतर पाई गई है। जिला मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत ने बताया कि जनपद में कक्षा 3, 5, 8 और 10वीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण वर्ष 2021 में बच्चों में सीखने की क्षमता अधिक पाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर जनपद का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
उन्होंने बताया कि हर तीन साल में बच्चों में सीखने की क्षमता को लेकर सर्वे के साथ परीक्षा आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में नैनीताल जनपद के सरकारी स्कूलों के कक्षा 3, 5, 8 और 10वीं के विद्यार्थियों ने सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन किया है।