फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विपक्षी पार्षदों रवि जोशी को नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के विपक्ष के पार्षदों ने रवि जोशी को नेता प्रतिपक्ष चुना है। उधर, नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद रवि जोशी ने कहा कि वह विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विकास कार्य कराएंगे।
विज्ञापन

पार्षद नरेंद्रजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हो गया था। रविवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में नगर निगम के कांग्रेस समर्थित और निर्दलीय पार्षदों ने बैठक की। बैठक में कहा गया कि मेयर निर्दलीय और कांग्रेस समर्थित पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। साथ ही इसके लिए मजबूत विपक्ष की जरूरत बताई गई।
बैठक में सभी ने रवि जोशी को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चुना। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जोशी ने कहा कि वह विपक्ष की मजबूत आवाज बनकर सभी पार्षदों की मांग बोर्ड में पास भी करवाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पार्षद इमरान खान, रहीस अहमद गुड्ड, मनोज जोशी, राजेंद्र जीना, जेबा वारसी, शकील अंसारी, फईम जेबा सलमानी, गंगा जोशी, दीपा बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें