फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खुरपिया में भूमिहीनों का आंदोलन दो माह के लिए स्थगित

Tue, 04 Aug 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
किच्छा के खुरपिया में आंदोलन पर बैठे कुंवर पाल को जूस पिलाते तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी
विज्ञापन
किच्छा। खुरपिया फार्म में भूमिहीन संघर्ष समिति के बैनर तले शुरू हुआ आंदोलन तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी के आश्वासन पर दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया। तहसीलदार ने क्रमिक अनशन पर बैठे 16 आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

आंदोलन के दूसरे दिन सोमवार को कुंवर पाल, रामवृक्ष, हृदयानंद, परवीन सिंह, नरेंद्र कुमार, महेश, शीला, सुशीला, श्रीदेवी, नीलम, पूजा, पूनमगिरी गोस्वामी, बिमला, निशा, प्रमिला और करन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि खुरपिया क्षेत्र में कई पीढ़ियों से श्रमिक परिवार रहकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।
आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार से खुरपिया क्षेत्र के निवासियों को नियमानुसार आजीविका के लिए कृषि भूमि आवंटित करने और क्षेत्र में स्थापित होने वाले उद्योगों में प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को उसकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी खुरपिया पहुंचे और आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रकाश चंद पाठक समेत अन्य लोगों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि समस्या से संबंधित वर्तमान और पुराने सभी मांगपत्र शासन को भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले का समाधान शासन स्तर से होना है जिसमें कुछ समय लग सकता है।
इसके बाद प्रकाश चंद पाठक ने दो महीने के लिए आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। तहसीलदार ने क्रमिक अनशन पर बैठे सभी 16 लोगों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें